SL vs PAK: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दो दिन का खेल समाप्त हो गया है। फिलहाल दोनों ही टीमें बराबरी पर नजर आ रही है। मैच का दूसरा दिन काफी रोमांचक रहा जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही टीमों के गेंदबाजों का दबदबा दिखाई दिया। इसके अलावा कुछ बेहतरीन बल्लेबाजी भी देखने को मिली।
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। वहीं साउद शकील और आगा सलमान ने अर्धशतक पूरा कर लिया है और वे क्रीज पर मौजूद हैं।
312 रनों पर ऑलआउट हुई श्रीलंका
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम नें शुरुआत में लगातार विकेट गंवा दिए। हालांकि बाद में धनंजय डी सिल्वा और एंजेलो मेथ्यूज ने पारी को संभाला। डी सिल्वा ने अपने करियर का 10वां शतक जड़ा वहीं मैथ्यूज ने भी दमदार फॉर्म दिखाते हुए 64 रन बनाए। इसके चलते टीम ने कुल 312 रन बनाए।
खराब शुरुआत के बाद संभली पाकिस्तान की पारी
श्रीलंका की पारी के जवाब में पाकिस्तान के शीर्षक्रम ने भी निराश किया। मेहमान टीम से अब्दुल्ला शफीक (19) और इमाम उल हक (1) के रूप में सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। जिसके बाद शान मसूद ने 39 रन बनाए लेकिन वे भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इसके बाद बाबर आजम और सरफराज अहमद भी चलते बने। ऐसे में टीम परेशानी में थी तभी आगा सलमान और साउद शकील ने शतकीय साझेदारी करके टीम को मजधार से निकाला। वे फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines