SL vs NZ, Angelo Matthews: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 41वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला कीवी टीम के लिए करो या मरो का मैच है। वहीं श्रीलंका के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से इस मैच में जीत जरूरी है। पर जिस तरह श्रीलंका ने इस मैच में शुरुआत की वो अच्छी नहीं रही। श्रीलंका के पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट पर काफी विवाद खड़ा हुआ था। बांग्लादेशी कप्तान शाकिब इसके बाद खेल भावना को लेकर आलोचनाओं का शिकार भी हुए। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैथ्यूज जैसे ही क्रीज पर आए कीवी कप्तान ने भी इसकी चर्चा कर दी।
केन विलियम्सन ने लिए मजे
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज गलत हेलमेट लेकर ग्राउंड पर आ गए थे। इस कारण वह तय समय में क्रीज पर नहीं आ पाए और कप्तान शाकिब ने उनसे टाइम आउट की अपील कर दी। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जब मैथ्यूज क्रीज पर आए तो केन विलियम्सन ने उनसे मजे लिए कि इस बार वह सही हेलमेट लेकर आए हैं या नहीं। इसके बाद दोनों खिलाड़ी हंसते दिखे। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एंजेलो मैथ्यूज की बात करें तो वह इस पारी में 27 गेंदें खेलकर सिर्फ 16 रन बना पाए और मिचेल सैंटनर ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया।
यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड या पाकिस्तान, सेमी फाइनल में किसे देखना चाहते हैं इरफान पठान? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
श्रीलंका की खराब बल्लेबाजी
इस मैच में श्रीलंकाई टीम अलग ही रवैये के साथ खेलती नजर आई। टीम ने शुरुआत काफी तेज की और 22 गेंदों पर ही कुशल परेरा ने अर्धशतक लगा दिया। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते गए। 105 रन पर ही टीम ने सात विकेट गंवा दिए थे। यह मैच यहां से श्रीलंका के लिए जीतना बेहद ही मुश्किल हो जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड जो पहले से ही नेट रनरेट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आगे है उसके लिए सेमीफाइनल का दावा मजबूत हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी इंजर्ड! प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट, क्या है ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
22 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines