नई दिल्ली: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। गाले में खेले जा रहे टेस्ट में श्रीलंका के दो बल्लेबाजों ने डबल और दो ने सेंचुरी जमाकर इतिहास रचा तो वहीं स्पिनर प्रभात जयसूर्या भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने के कगार पर पहुंच गए हैं। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में वह अब तक 1 विकेट ले चुके हैं। अब बस एक और विकेट लेते ही वह सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के नंबर-1 स्पिनर बन जाएंगे। इसी के साथ श्रीलंका के बाएं हाथ के गेंदबाज सबसे कम मैचों में 50 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
अब तक 49 विकेट चटका चुके हैं
जयसूर्या ने श्रीलंका में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 174 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अपने सातवें टेस्ट की दूसरी पारी में एक विकेट लेकर वे अब तक करियर में 49 विकेट चटका चुके हैं। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर अल्फ वेलेंटाइन वर्तमान में 8 टेस्ट मैचों में 50 विकेट के साथ शीर्ष स्पिनर हैं, लेकिन जयसूर्या आयरलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में दो और विकेट लेकर 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
बन सकते हैं 7 मैचों में 50 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज
यदि जयसूर्या 1 विकेट और लेते हैं तो वे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर और इंग्लैंड के गेंदबाज टॉम रिचर्डसन के साथ 7 मैचों में 50 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। फिलेंडर ने नवंबर 2011 में डेब्यू करने के बाद अपने 7वें टेस्ट में 50 विकेट झटके थे, जबकि रिचर्डसन ने भी 7 टेस्ट मैचों में 50 विकेट निकाले, लेकिन उन्हें 1896 में यह उपलब्धि हासिल करने में डेब्यू के बाद करीब तीन साल का समय लगा। प्रभात ने पिछले साल जुलाई में टेस्ट डेब्यू किया था।
चार्ली टर्नर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज चार्ली टर्नर के नाम दर्ज है। उन्होंने 1888 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने छठे टेस्ट मैच में 50 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। मैच की बात करें तो चौथे दिन का खेल खत्म होने तक आयरलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं और वह 158 रन से पीछे चल रही है। इससे पहले श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 704 रन बनाकर पारी घोषित की थी।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines