SL vs IRE: श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पारी और 10 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। श्रीलंका के गॉल में खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने पहली पारी में 492 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में महज 202 रन पर ही टीम सिमट गई। इस हार के बाद आयरलैंड के कप्तान ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
एंड्रयू बालबर्नी ने मैच के बाद दिया ये बयान
एंड्रयू बालबर्नी ने मैच के बाद कहा कि यह गेंदबाजी का अच्छा स्पैल था, टेक्टर वास्तव में अच्छा खेला। इस खेल को पांचवें दिन तक ले जाते हुए हमें सकारात्मकता लेनी होगी। हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते थे और दुनिया को दिखाना चाहते थे कि हम इस प्रारूप को खेल सकते हैं।’
पिछले दो हफ्तों में बहुत कुछ सीखा है
एंड्रयू बालबर्नी ने आगे कहा कि ‘हम लाल गेंद से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हैं। हमारे समूह ने पिछले दो हफ्तों में बहुत कुछ सीखा है। यह शानदार रहा, श्रीलंका क्रिकेट खेलने के लिए एक प्यारी जगह है। मुझे उम्मीद है कि हमने अपने प्रशंसकों और श्रीलंकाई स्थानीय लोगों का भी मनोरंजन किया है।’
मैच का हाल
आयरलैंड ने टॉस हाकर पहले खेलते हुए पहली पारी में 492 रन बनाए थे। श्रीलंका ने पहली पारी में 704 रन बनाए और 211 रनों की लीड ली थी। फिर जब आयरलैंड दूसरी पारी में बैटिंग करने आई तो 202 रन पर ही सिमट गई। टेस्ट के आखिरी दिन आयरलैंड के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए, लिहाजा आयरलैंड को 10 रनों से मैच गंवाना पड़ा।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
11 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines