SL vs IRE: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान श्रीलंका ने बड़ी जीत दर्ज की है। उसने आयरलैंड को पारी और 280 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने आयरलैंड टीम की तारीफ की। नीचे पढ़िए उन्होंने क्या कहा…
आयरलैंड एक बहुत अच्छी टीम है- दिमुथ
मैच जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा कि ‘आयरलैंड एक बहुत अच्छी टीम है और उन्होंने बांग्लादेश में अच्छा खेला। वे सीखेंगे और भविष्य में एक अच्छी टीम बनेंगे। पहली पारी में विकेट सूखा लग रहा था और हमें पता था कि इन हालात में कैसे स्पिन करनी है। क्षेत्ररक्षण बहुत अच्छा था।’
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1648308681023582209?s=20
कप्तान ने की प्रभात जयसूर्या की तारीफ
आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में दोनों पारियों में 10 विकेट लेने वाले प्रभात जयसूर्या को लेकर कप्तान दिमुथ ने कहा कि ‘वह जानते थे कि उन्हें क्या करना है। उसके पास धैर्य है और वह जानता है कि किस क्षेत्र में हिट करना है। मैं सिर्फ उसे गेंद देता हूं और वह बाकी काम करता है।’
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1648308647045349376?s=20
प्रभात जयसूर्या ने पहली पारी में 7 दूसरी में 3 विकेट लिए
इस मैच श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट चटकाए। वह श्रीलंका की जीत के हीरो रहे। पहली पारी में उन्होंने 7 जबकि दूसरी इनिंग में 3 विकेट निकाले। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। उनकी गेंदों पर आयरलैंड के बल्लेबाज टिक भी नहीं सके और एक के बाद एक विकेट गिरते गए।
मैच का हाल
पहले टेस्ट में श्रीलंका ने पहली पारी 591/6 के स्कोर पर घोषित की थी, जवाब में आयरलैंड टीम पहली पारी में 143 सिमट गई फिर फॉलोऑन खेलते हुए 168 के स्कोर ही बना सकी। इस तरह श्रींलका ने पारी और 280 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
39 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines