SL vs IRE: श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की है। गॉल में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को एक पारी और 10 रन से बड़ी और करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही मेजबान श्रीलंका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले के पांचवें दिन आयरलैंड की दूसरी पारी 202 के स्कोर पर सिमट गई और टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
मैच का पूरा हाल
आयरलैंड ने पहली पारी में 493 रन बनाए थे। पहली पारी में आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग ने 103 और लोचन टकर ने 111 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं। इसके अलावा कप्तान एंड्रय बैलबर्नी ने 95 रनों का योगदान दिया था। वहीं श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट निकाले थे।
श्रीलंका के लिए इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
आयरलैंड के बाद श्रीलंका ने पहली पारी में कमाल किया इस टीम के लिए टॉप 4 खिलाड़ियों ने 2 दोहरे शतक और 2 शतक बनाए। सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का ने 205 और कुसल मेंडिस ने 254 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 115 और एंजलो मैथ्यूज ने 100 रन बनाए। श्रीलंका ने इन पारियों के दम पर पहली पारी में 3 विकेट खोकर 704 रन बनाए थे।
10 रनों से हारी आयरलैंड
श्रीलंका ने पहली पारी के आधार पर 211 रनों की लीड ली थी। फिर जब आयरलैंड दूसरी पारी में बैटिंग करने आई तो 202 रन पर ही सिमट गई। टेस्ट के आखिरी दिन आयरलैंड के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए, लिहाजा आयरलैंड को 10 रनों से मैच गंवाना पड़ा। दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए रमेश मेंडिस ने 5 जबकि प्रभात जयसूर्या ने 2 विकेट निकाले।
श्रीलंका की जीत के हीरो रहे प्रभात जयसूर्या
श्रीलंका की जीत के हीरो प्रभात जयसूर्या रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट निकाले। उनके अलावा रमेश मेंडिस ने कुल 6 विकेट चटकाए। रमेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर आयरलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था। इस सीरीज के दो मैचों में 385 रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines