SL vs IRE: 16 अप्रैल से श्रीलंका और आयरलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला गॉल के मैदान पर होगा। इस टेस्ट के लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वाड के 15 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए विकेटकीपर निरोशन डिकवेला, असिता फर्नान्डो, ओशांडा फर्नान्डो और चमिका करुणारत्ने को टीम में जगह नहीं मिली है।
टीम में पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह
दरअसल, अपने घरेलू मैदानों पर श्रीलंका यह टेस्ट सीरीज खेली, जहां स्पिनर्स को दबदबा देखने को मिल सकता है। इसलिए युवा स्पिनर लसिथ एम्बुलदनिया को वापस टीम में बुलाया गया है। वहीं अनकैप्ड स्पिनर दुशन हेमंथा को भी जगह दी गई है। टीम में विकेटकीपर डिकवेला के स्थान पर निशान मधुशंका और सदीरा समरविक्रमा को विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर चुना गया है।
लंबे समय बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी
श्रीलंका टेस्ट टीम में सदीरा समरविक्रमा लम्बे अरसे बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला दिसम्बर 2017 में खेला था। हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले मधुशका भी टीम में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिला था, क्योंकि डिकवेला का प्रदर्शन पहले मैच में निराशाजनक रहा था। उन्होंने पहले मैच में 7 और शून्य का स्कोर किया था।
आयरलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा, कामिंदु मेंडिस, निशान मधुशका (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, दुशान हेमंथा, लसिथ एम्बुलडेनिया, असिता फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन रत्नायके।
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
5 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
6 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
6 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
7 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines