SL vs IRE 1st Test: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच श्रीलंका के गाले स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 591 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी है। श्रीलंका की तरफ से इस पारी में सबसे ज्यादा रन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बनाए। उन्होंने इसके साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पारी की शुरुआत करने आए करुणारत्ने ने अपने टेस्ट करियर का 15वां शतक अच्छी रन गति से पूरा किया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे करुणारत्ने दोहरे शतक से चूक गए और 235 गेंदों में 179 रन की पारी खेलकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके भी लगाए।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘फाफ और मैक्सी रहते तो…’, एमएस धोनी ने बेंगलुरु में जीत कर भी जताई चिंता
करुणारत्ने ने सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे
श्रीलंका के धाकड़ खिलाड़ी करुणारत्ने लगातार नए-नए रिकॉर्ड हासिल कर रहे हैं। आयरलैंड टेस्ट से पहले उनके इस फॉर्मेंट में 14 शतक थे और वे दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या के साथ बराबरी पर थे। लेकिन इस मैच में शतक जड़ते ही उनके टेस्ट में 15 शतक हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने 14 शतक जड़ने वाले सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के पास है जिनके 38 शतक हैं।
और पढ़िए – IPL 2023, CSK vs RCB: अच्छी शुरुआत के बाद कैसे हार गई बैंगलोर की टीम? कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बताई वजह
श्रीलंका की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बने करुणारत्ने
अपनी इस शतकीय पारी के दौरान करुणारत्ने ने रनों के मामले में पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी अरविंद डी सिल्वा (6,361) को पीछे छोड़ा है।वह अब श्रीलंका से पांचवे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।2012 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले करुणारत्ने के अब 40.82 की औसत से 6,409 रन हो गए हैं। वह 15 शतक के अलावा 34 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
19 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines