---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs BAN: श्रीलंका ने बांग्लादेश को शिकस्त देकर लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, एशिया कप में बनाया ये कीर्तिमान

Sri Lanka Consecutive Wins Record in ODI: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच शनिवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने रोमांचक जीत दर्ज की। एशिया कप सुपर 4 के तहत खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 257 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम […]

---विज्ञापन---

Sri Lanka Consecutive Wins Record in ODI: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच शनिवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने रोमांचक जीत दर्ज की। एशिया कप सुपर 4 के तहत खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 257 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.1 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ये मैच श्रीलंका ने 21 रनों के अंतर से जीत लिया। इस जीत के बाद श्रीलंका ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम 

श्रीलंका वनडे में लगातार जीत दर्ज करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। श्रीलंका ने लगातार 13 वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया। अब वह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से पीछे है। जिसके पास लगातार 21 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। श्रीलंका जैसी टीम ने साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ डाला। दोनों टीमों ने लगातार 12-12 मैच जीते थे।

---विज्ञापन---

दरअसल, श्रीलंका ने 4 जून 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ हंबनटोटा में जीत की शुरुआत की थी। उसने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 मैच जीतने के बाद यूएई, ओमान, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

इसके साथ ही श्रीलंका लगातार सबसे ज्यादा वनडे पारियों में विरोधियों को आउट करने वाली पहली टीम भी बन गई। श्रीलंका ने 2023 में अब तक 13 बार ऐसा किया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया 2009-2010 तक 10 और दक्षिण अफ्रीका 2013-2014 तक 10 जीत हासिल कर चुकी है। वहीं श्रीलंका ने वनडे एशिया कप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 15 में से 13 मैच जीते हैं।

First published on: Sep 09, 2023 11:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola