SL vs BAN, TIME OUT: वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका पहले खेल रही है और इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई। दरअसल एंजेलो मैथ्यूज को कुछ इस तरह से आउट दिया गया जो कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं हुआ था। एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया और श्रीलंका ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया।
गलत हेलमेट लेकर पहुंचे मैथ्यूज
यह वाकया तब हुआ जब 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समराविक्रमा आउट हो गए। इसके बाद गेंदबाजी कर रहे शाकिब अल हसन ने फील्ड पर आने वाले बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील कर दी। दरअसल मैथ्यूज पहले गलत हेलमेट लेकर आ गए थे इसके बाद उन्होंने हेलमेट चेंज करने की बात कही। इस पर शाकिब ने अपील कर दी। फील्ड अंपायर मराइस एरसमस ने इस पर बार-बार पूछा शाकिब से की सही में आप अपील कर रहे हैं, क्या? बांग्लादेश के कप्तान बोले कि, जी हां हम अपील कर रहे हैं। इसके बाद एरसमस ने मैथ्यूज को आउट दे दिया।
यह भी पढ़ें:- ‘हर बार 400 पार करने वालों का हाल देखो…,’ साउथ अफ्रीका को ढेर करने के बाद मोहम्मद शमी ने लिए मजे
https://twitter.com/singh_bhan33431/status/1721475753584541732
क्या था पूरा मामला?
दरअसल जिस वक्त एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए उनके हाथ में जो हेलमेट था वो ठीक नहीं था। इसके बाद सब्सटीट्यूट खिलाड़ी दूसरा हेलमेट लेकर पहुंचा। अंपायर्स इससे खुश नहीं दिखे, उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज से बात की। फिर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टाइम आउट की अपील कर दी। अंपायर ने शाकिब से इस बारे में पूछा कि खेल भावना के तहत क्या वह अपील वापस लेना चाहते हैं। इस पर शाकिब ने मना कर दिया। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और मराइस एरसमस ने उन्हें आउट दे दिया। मैथ्यूज ने फिर अंपायर को समझाया लेकिन वह नहीं माने और उन्हें आउट दे दिया।
कमेंटेटर्स ने बताया नियम
अगर कमेंटेटर्स के हिसाब से बताएं तो एक नियम बताया गया है। इसके मुताबिक उन्होंने बताया कि बल्लेबाज को दो मिनट का समय मिलता है कि वह क्रीज पर आके स्टांस लेंगे। पर यहां सवाल अंपायर के फैसे पर उठा। दरअसल मैथ्यूज ने आके स्टांस लिया था लेकिन उनके हेलमेट की स्ट्रिप शायद ढीली थी। इसके बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया। फिर भी उन्हें आउट दे दिया गया।
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
11 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
33 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines