नई दिल्ली: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच हम्बनटोटा में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा और धनंजय डिसिल्वा ने पहले तो बल्ले से तबाही मचाई। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में कमाल कर श्रीलंका को बड़ी जीत दिला दीञ पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 323 रन बनाए। विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 75 गेंदों में 78 रन की शानदार पारी खेली। दिमुथ करुणारत्ने ने 52 और पथुम निसांका ने 43 रन बनाए।
हसरंगा ने 241 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ठोके 29 रन
मिडल ऑर्डर में सदीरा समरविक्रमा ने 44 और धनंजय डिसिल्वा ने 29 रनों का योगदान दिया। इसके बाद आठवें नंबर पर उतरे वानिंदु हसरंगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 241 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 29 रन बनाए। वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 13 गेंदों में 23 रन जड़े।
हसरंगा ने 9 ओवर में चटकाए 3 विकेट
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को वानिंदु हसरंगा ने एक के बाद एक झटके दिए। हसरंगा ने 9 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि 2 मेडिन ओवर भी फेंके। उन्होंने 38वें ओवर में तीन गेंदों के अंदर 2 विकेट निकालकर अफगानिस्तान की कमर तोड़ डाली। वहीं धनंजय डिसिल्वा ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट निकाले। दुष्मांता चमीरा ने 7 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं महीश थीक्षाना और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट लेकर अफगानिस्तान को 42.1 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया।
7 जून को खेला जाएगा फाइनल
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 54, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 57 रन और रहमत शाह ने 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इस तरह अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हर हार के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। फाइनल 7 जून को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
20 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
33 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines