नई दिल्ली: अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच 2 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। श्रीलंका ने मंगलवार को टीम का ऐलान कर दिया। इसमें 29 साल के अनकैप्ड प्लेयर को दुशान हेमंथा जगह दी गई है। हेमंथा श्रीलंका की टीम में डेब्यू कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये अनकैप्ड प्लेयर कौन है और इसे क्यों जगह मिली है।
एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं दुशान हेमंथा
एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके दुशान हेमंथा ने हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेगब्रेक गेंदबाज हैं। हेमंथा को हाल ही आयरलैंड के खिलाफ गाले में खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी जगह दी गई थी। हालांकि वह डेब्यू नहीं कर सके। उन्होंने अब तक 44 फर्स्ट क्लास मैचों में 31.63 के औसत से 1993 रन बनाकर 98 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए के 58 मैचों में उनके नाम 1114 रन और 64 विकेट दर्ज हैं। जबकि टी-20 में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। टी-20 के 42 मैचों में 572 रन और 21 विकेट चटकाए हैं।
पिता से सीखा क्रिकेट, एथलेटिक्स में भी कमाया नाम
दुशान हेमंथा ने अपने पिता सुजीत हेमंथा से क्रिकेट खेलना सीखा था। सुजीत क्रिकेट कोच भी रह चुके हैं। क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और उत्साह को उनके पिता ने सिर्फ सात साल की उम्र में ही पहचान लिया था। हेमंथा हालांकि एक बेहतरीन एथलीट भी रह चुके हैं। वह दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर नाम कमाया था।
2014 में किया फर्स्ट क्लास डेब्यू
स्कूल के दिनों से ही स्पोर्ट्स को पसंद करने वाले हेमंथा ने 2012-13 के सीजन में अपने स्कूल की अंडर-19 टीम की कप्तानी की और सभी द्वीप स्कूलों के क्रिकेट पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ कप्तान का पुरस्कार जीता। उन्होंने 21 फरवरी 2014 को 2013-14 प्रीमियर ट्रॉफी में कोल्ट्स क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इसके बाद से ही वे लगातार बल्ले और बॉल से शानदार प्रदर्शन करते रहे। हालांकि नेशनल टीम में जगह बनाने में उन्हें थोड़ा वक्त लग गया।
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दमदार प्रदर्शन
जनवरी 2023 में उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए सीरीज के लिए श्रीलंका ए की टीम में नामित किया गया था। 18 फरवरी 2023 को उन्होंने पांच विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने लिस्ट ए सीरीज में 11.45 के औसत से 11 विकेट लिए। उन्हें अपने गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका की टीम इस प्रतिभावान खिलाड़ी को डेब्यू का मौका देती है या नहीं।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
14 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
47 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines