नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर है। यहां टीम 2 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने वनडे टीम में वापसी हो गई है। करुणारत्ने ने 2019 में पिछले एकदिवसीय विश्व कप में श्रीलंका का नेतृत्व किया था। उन्होंने लगभग दो साल से वनडे नहीं खेला है। उन्होंने करुणारत्ने ने मार्च 2021 में अपना आखिरी वनडे खेला था। करुणारत्ने की वापसी से ये भी संकेत मिले हैं कि वह आगामी विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय तक चोटिल रहे तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा ने भी 16 सदस्यीय टीम में वापसी की है।
दुशान हेमंथा टीम में एकमात्र नया चेहरा
दुशान हेमंथा टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं। 29 वर्षीय अनकैप्ड खिलाड़ी को हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद जगह मिली है। इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में खेलने वाली टीम से नुवानिडु फर्नांडो, साहन अराचेज, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन और दिलशान मदुशंका को बाहर कर दिया गया है।
कुसल परेरा और वानिंदु हसरंगा बाहर
महीश थीक्षणा और मथीशा पथिराना की आईपीएल विनिंग जोड़ी को भी टीम में जगह मिली है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पुष्टि की कि कुसल परेरा को न्यूजीलैंड में हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना गया था। वानिन्दु हसरंगा फिलहाल पैर की चोट के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने पर ही सीरीज खेलेंगे। तीन मैचों की श्रृंखला हंबनटोटा में शुरू होगी।
श्रीलंका की वनडे टीम:
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसाल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), चमक करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, वानिंदु हसरंगा, लहिरु कुमारा, दुशमंता चमीरा , कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षणा
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines