Pathum Nissanka Double Century SL vs AFG: श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी में निसंका ने 139 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और 8 छक्के लगाए। वह श्रीलंका के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। वहीं उन्होंने वनडे मैच की एक पारी में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन 2014 में बनाए थे। अब वह श्रीलंका के लिए एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
जयसूर्या का 24 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
वहीं इससे पहले किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर 189 रन था जो सनथ जयसूर्या ने बनाया था। जयसूर्या ने 2000 में भारत के खिलाफ 189 रन की पारी खेली थी। अब 24 साल बाद 2024 में निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ 210 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पाकिस्तान के फखर जमां की भी बराबरी की जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 210 रन की पारी खेली थी। वनडे क्रिकेट में यह 12वीं बार दोहरा शतक लगा है।
ODI की एक पारी में पांच सबसे बड़े स्कोर
- रोहित शर्मा vs श्रीलंका, 2014- 264 रन
- मार्टिन गुप्टिल vs वेस्टइंडीज, 2015- 237 रन नाबाद
- वीरेंद्र सहवाग vs वेस्टइंडीज, 2011- 219 रन
- क्रिस गेल vs जिम्बाब्वे, 2015- 215 रन
- फखर जमां vs जिम्बाब्वे, 2018- 210 रन नाबाद
- पथुम निसंका vs अफगानिस्तान, 2024- 210 रन नाबाद
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज
पथुम निसंका वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले भारत के रोहित शर्मा, ईशान किशन, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और शुभमन गिल ने ऐसा किया था। इसके अलावा क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, ग्लेन मैक्सवेल, फखर जमां ने भी यह कारनामा किया था। रोहित शर्मा ने तीन बार वनडे क्रिकेट में यह कारनामा किया है और वह ऐसा करने वाले इकलौते दुनिया के खिलाड़ी हैं। उनके अलावा किसी ने भी वनडे क्रिकेट में एक से ज्यादा डबल सेंचुरी नहीं लगाई हैं।
श्रीलंका ने बनाया विशाल स्कोर
श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी की। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 3 विकेट खोकर 381 रन बनाए। इस पारी में ओपनिंग करने उतरे पथुम निसंका पहले ओवर से आखिरी गेंद तक टिके रहे। उनकी 210 रन की पारी के अलावा दूसरे ओपनर अविष्का फर्नांडो ने 88 रन की पारी खेली। अंत में सदीरा समराविक्रमा ने 36 गेंदों पर 49 रन बनाए। अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर आई है और यहां तीन-तीन वनडे व टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : चेतेश्वर पुजारा के शतक ने बढ़ाईं सेलेक्टर्स की मुश्किलें, क्या भारतीय टीम में करेंगे वापसी!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान को अभी भी नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका! आखिर क्यों हो सकता है ऐसा
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
30 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines