---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Pathum Nissanka Double Century: पथुम निसंका ने जड़ा दोहरा शतक, सनथ जयसूर्या का 24 साल बाद टूटा रिकॉर्ड

Pathum Nissanka Double Century: श्रीलंका के पथुम निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में डबल सेंचुरी लगाई और इतिहास रच दिया।

---विज्ञापन---

Pathum Nissanka Double Century SL vs AFG: श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी में निसंका ने 139 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और 8 छक्के लगाए। वह श्रीलंका के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। वहीं उन्होंने वनडे मैच की एक पारी में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन 2014 में बनाए थे। अब वह श्रीलंका के लिए एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

जयसूर्या का 24 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वहीं इससे पहले किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर 189 रन था जो सनथ जयसूर्या ने बनाया था। जयसूर्या ने 2000 में भारत के खिलाफ 189 रन की पारी खेली थी। अब 24 साल बाद 2024 में निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ 210 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पाकिस्तान के फखर जमां की भी बराबरी की जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 210 रन की पारी खेली थी। वनडे क्रिकेट में यह 12वीं बार दोहरा शतक लगा है।

---विज्ञापन---

ODI की एक पारी में पांच सबसे बड़े स्कोर

  • रोहित शर्मा vs श्रीलंका, 2014- 264 रन
  • मार्टिन गुप्टिल vs वेस्टइंडीज, 2015- 237 रन नाबाद
  • वीरेंद्र सहवाग vs वेस्टइंडीज, 2011- 219 रन
  • क्रिस गेल vs जिम्बाब्वे, 2015- 215 रन
  • फखर जमां vs जिम्बाब्वे, 2018- 210 रन नाबाद
  • पथुम निसंका vs अफगानिस्तान, 2024- 210 रन नाबाद

---विज्ञापन---

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज

पथुम निसंका वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले भारत के रोहित शर्मा, ईशान किशन, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और शुभमन गिल ने ऐसा किया था। इसके अलावा क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, ग्लेन मैक्सवेल, फखर जमां ने भी यह कारनामा किया था। रोहित शर्मा ने तीन बार वनडे क्रिकेट में यह कारनामा किया है और वह ऐसा करने वाले इकलौते दुनिया के खिलाड़ी हैं। उनके अलावा किसी ने भी वनडे क्रिकेट में एक से ज्यादा डबल सेंचुरी नहीं लगाई हैं।

---विज्ञापन---

श्रीलंका ने बनाया विशाल स्कोर

श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी की। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 3 विकेट खोकर 381 रन बनाए। इस पारी में ओपनिंग करने उतरे पथुम निसंका पहले ओवर से आखिरी गेंद तक टिके रहे। उनकी 210 रन की पारी के अलावा दूसरे ओपनर अविष्का फर्नांडो ने 88 रन की पारी खेली। अंत में सदीरा समराविक्रमा ने 36 गेंदों पर 49 रन बनाए। अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर आई है और यहां तीन-तीन वनडे व टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : चेतेश्वर पुजारा के शतक ने बढ़ाईं सेलेक्टर्स की मुश्किलें, क्या भारतीय टीम में करेंगे वापसी!

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान को अभी भी नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका! आखिर क्यों हो सकता है ऐसा

First published on: Feb 09, 2024 07:05 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola