SL vs AFG: मोहम्मद नबी का तूफान, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बना दिए ये रिकॉर्ड

Asia Cup 2023 SL vs AFG mohammad nabi fastest fifty

Asia Cup 2023 SL vs AFG mohammad nabi fastest fifty

Mohammad Nabi Fastest Fifty Asia Cup 2023: अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने मंगलवार को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दंग कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप के छठे मुकाबले में नबी छठे नंबर पर उतरे और ताबड़तोड़ रन ठोक रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने महज 24 गेंदों में फिफ्टी ठोकी। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के ठोके। नबी ने कुल 32 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के ठोक 203.13 की स्ट्राइक रेट से 65 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए।

विज्ञापन

अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज फिफ्टी जड़ी

मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ा। रहमान ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में 26 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ी थी। वहीं राशिद खान ये कारनामा 27 गेंदों में कर चुके हैं। ओवरऑल ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 16 गेंदों में सबसे तेज वनडे अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले तीसरे बल्लेबाज 

इसी के साथ मोहम्मद नबी एशिया कप (ODI) में एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में 15 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए थे। ओवरऑल ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के बल्लेबाज शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 16 गेंदों में 275 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। जबकि शाहिद अफरीदी 236 और 206.66 की स्ट्राइक रेट से ये कारनाम कर चुके हैं।

विज्ञापन

अफगानिस्तान को मिली हार 

रोमांचक मुकाबले में नबी की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद अफगानिस्तान को हार मिली। श्रीलंका ने 38वें ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए और 2 रन से ये मैच जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ