SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को हनबनटोटा में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। अफगानिस्तान के लिए जीत के हीरो इब्राहिम जादरान रहे जिन्होंने 98 रनों की पारी खेली। इसमें वे शतक से तो चूक गए लेकिन एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
जादरान ने शुभमन गिल को छोड़ा पीछे
श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 98 रनों की पारी की बदौलत इब्राहिम जारदान ने वनडे किकेट में अपने 500 रन पूरे कर लिए। 21 साल के जादरान ने यह कारनामा महज 9 पारियों में किया। वहीं युवा भारतीय सनसेशन शुभमन गिल 10 पारियों में 500 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहे थे। ऐसे में जारदान ने गिल को पीछे छोड़ दिया है। बता दें, इब्राहिम जादरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। वे 9 पारियों में ये कारनामा करने वाले दूसरे एशियाई और पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी हैं।
जादरान से पहले 9 पारियों में यह कारनामा इंग्लैंड के डेनिस एमिस और केविन पीटरसन, नीदरलैंड के टॉम कूपर और पाकिस्तान के इमाम-उल-हक कर चुके हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के जानेमन मालन के नाम है जिन्होंने महज 7 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।
अफगानिस्तान ने ऐसे जीता मैच
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 269 रनों का लक्ष्य रखा। इसका पीछे करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 6ठें ओवर में रहमतुल्लाह गुरबाज का विकेट गंवाया। इसके बाद इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने शतकीय पार्टनर्शिप की और मैच को श्रीलंका के हाथों से छीन लिया। जादरान ने 98 रन बनाए।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
40 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines