Hashmatullah Shahidi on Afghanistan Defeat: राशिद खान…अफगानिस्तान का वो ऑलराउंडर जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का माद्दा रखता है। उस राशिद खान का दिल टूटा हुआ है। इसकी वजह है एशिया कप में अफगानिस्तान को श्रीलंका से मिली करीबी हार। मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने 38वें ओवर में मैच पलटा और आखिरी दो विकेट चटकाकर अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली।
शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे राशिद खान
50 ओवर में 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महज 37वें ओवर तक 8 विकेट खोकर 289 रन बना लिए थे। राशिद 16 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 168.75 की स्ट्राइक रेट से 27 रन जड़े चुके थे। टीम को 38वें ओवर में जीत के लिए महज 3 रन की दरकार थी। उससे भी बड़ी बात ये थी कि 37.4 ओवर तक यदि अफगानिस्तान एक छक्का ठोक देती तो नेट रन रेट के बूते एशिया कप सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लेती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या राशिद खान और आखिरी बल्लेबाज फजलहक फारूकी दोनों को ही इस समीकरण के बारे में नहीं पता था? करीबी हार के बाद राशिद खान का दिल टूट गया। वे ग्राउंड पर बैठकर इस हार का दुख मनाने लगे।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1699109070056403011
इस हार से बेहद निराश
करीबी हार के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा- “मैं इस हार से बेहद निराश हूं। हमने अच्छा संघर्ष किया, अपना 100% भी दिया। हम जिस तरह से खेले और आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, उस पर मुझे गर्व है। हमने पिछले कुछ सालों में वनडे में अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन पिछले चार-पांच मैचों से हम संघर्ष कर रहे थे।
हम इससे सीख लेंगे
शाहिदी ने आगे कहा- हम विश्व कप के बेहद करीब हैं। हमने यहां जो किया, उससे सीखकर आगे बढ़ेंगे। हमने यहां क्या गलत किया, इससे सीख लेंगे। विश्व कप के लिए हम और बेहतर होंगे। भीड़ ने हमेशा हमारा समर्थन किया है। हम उनके आभारी रहेंगे। हमें दुख है कि आज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके।”
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
8 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines