---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs AFG: राशिद खान पर आया कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का बयान, जगाई उम्मीद की किरण

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। हालांकि वह श्रीलंका के खिलाफ अपनी नेशनल टीम के मुकाबले से पहले ही चोटिल हो गए। इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने गुरुवार को कहा कि वे श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज […]

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। हालांकि वह श्रीलंका के खिलाफ अपनी नेशनल टीम के मुकाबले से पहले ही चोटिल हो गए। इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने गुरुवार को कहा कि वे श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच के लिए राशिद खान के उपलब्ध रहने की उम्मीद कर रहे हैं। पीठ की चोट ने राशिद को श्रृंखला के शुरुआती दो मैचों से बाहर कर दिया है। ये सीरीज 2 जून को महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम हंबनटोटा में शुरू होगी।

---विज्ञापन---

तीसरे मैच में वापस आ सकते हैं राशिद खान 

शाहिदी ने कहा- राशिद की पीठ में दर्द है, इसलिए हम उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं कि वह वापस आ जाएं। मुझे लगता है कि वह पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे फिर टीम में वापस आ जाएंगे। जैसा कि आपने कहा कि वह हमारे मुख्य गेंदबाज और हमारे सुपरस्टार गेंदबाज हैं, हमें उनकी कमी खलेगी, लेकिन साथ ही यह अन्य युवाओं के लिए भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है।

---विज्ञापन---

एशिया कप और विश्व कप के लिए वह हमारे लिए महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा- वह बहुत महत्वपूर्ण लोगों में से एक है और हमें उसे भविष्य के खेलों के लिए रखना चाहिए। एशिया कप और विश्व कप के लिए वह हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। शाहिदी ने कहा कि उन्हें लगता है कि अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप से पहले यह उनके लिए अच्छी तैयारी होगी, क्योंकि दोनों देशों की स्थितियां काफी समान हैं। यह हमारे लिए अच्छी तैयारी होगी क्योंकि श्रीलंका और भारत में स्थिति समान है और यह विश्व कप में नहीं बदलेगी। इसलिए यह हमारे टीम संयोजन के लिए अच्छी तैयारी होगी। उन्होंने आगे कहा- हम यहां श्रीलंका में नहीं खेले हैं, लेकिन कुछ लड़कों ने यहां लीग क्रिकेट खेला है, इसलिए मैंने उनके साथ स्थिति और पिच और मैदान के बारे में बात की है।

अफगानिस्तान टीम:

हशमतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखैल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, अब्दुल रहमान, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, फ़रीद अहमद मलिक।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2023 08:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola