SL vs AFG Asia Cup 2023: एशिया कप में अफगानिस्तान की हार ने हैरान कर दिया है। मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम जीतते-जीतते हार गई। 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवर में 289 रन बनाकर आउट हो गई। जबकि उसे जीत के लिए महज 3 रन बनाने थे।
एक सिंगल नहीं ले सके फारूकी, नाबाद खड़े रह गए राशिद
38वें ओवर में फजलहक फारूकी धनंजय डिसिल्वा की तीन गेंदों में एक सिंगल भी नहीं ले सके। दूसरे छोर पर राशिद खान शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वे 27 रन बनाकर नाबाद खड़े रह गए और फारूकी आखिरी विकेट के रूप में आउट हो गए। अफगानिस्तान को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए 3 गेंदों में महज एक छक्के की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अफगानिस्तान की टीम इस हार के बाद एशिया कप से बाहर हो गई है, जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
नहीं पता था ये नियम?
अफगानिस्तान की इस हार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर वह 37.1 ओवर के बाद अगली तीन गेंदों में एक भी छक्का लगा लेती तो नेट रन रेट के दम पर बांग्लादेश को पीछे कर सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर सकती थी, लेकिन फजलहक फारूकी तीनों गेंदों में से एक पर भी राशिद को स्ट्राइक नहीं दे सके। यानी उन्हें ये नियम शायद नहीं पता था कि वे राशिद को स्ट्राइक देकर एक छक्का लगवा देते तो न सिर्फ अफगानिस्तान मैच जीत जाती, बल्कि सुपर-4 के लिए भी क्वालिफाई कर लेती।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1699109070056403011
https://twitter.com/kapildevtamkr/status/1699108891181867316
फारूकी शायद जीत के बारे में ही सोच रहे थे। वे अगले ओवर तक मैच को ले जाना चाहते थे जबकि वे 38 ओवर बाद जीतते तो मामला बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच नेट रन रेट पर फंस जाता और इससे अफगानिस्तान को इस जीत के बाद भी कोई फायदा नहीं होता। फारूकी की कोशिश इन तीन अहम गेंदों में राशिद को स्ट्राइक देकर उनसे एक छक्का लगवाने की होती, तो अफगानिस्तान सुपर 4 में जगह बना सकती थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
54 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines