---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs AFG 3rd ODI: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच निर्णायक मैच आज, भारत में ऐसे देखें लाइव

SL vs AFG 3rd ODI: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। मैच श्रीलंका के हनबनटोटा स्थित स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारी के मद्देनजर ये सीरीज श्रीलंका के लिए बेहद ही जरूरी है। इस मैच को भारत […]

---विज्ञापन---

SL vs AFG 3rd ODI: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। मैच श्रीलंका के हनबनटोटा स्थित स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारी के मद्देनजर ये सीरीज श्रीलंका के लिए बेहद ही जरूरी है। इस मैच को भारत में आसानी से देखा जा सकता है।

इस मैच में श्रीलंका की कप्तानी ऑलराउंडर दासुन शनाका के हाथों में हैं जो कि बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के पास है। सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका ने वापसी की थी। ऐसे में तीसरा मैच निर्णायक है। इसे जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।

---विज्ञापन---

SL vs AFG Head to Head: कौन किसपर भारी?

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच वनडे में 9 मुकाबले खेले गए हैं। इन 9 मुकाबलों में श्रीलंका की टीम को 5 मैच में जीत मिली है। 3 मैच अफगानिस्तान ने जीते हैं। इसी तरह 1 मैच में कोई परिणाम नहीं निकल सका है।

SL vs AFG Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

SL vs AFG Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।

First published on: Jun 07, 2023 07:45 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola