---विज्ञापन---

SL vs AFG: क्रीज पर खड़े-खड़े ठोक डाले छक्के, रहमानुल्लाह गुरबाज ने मचा दिया गदर, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला भले ही बारिश से धुल गया हो, लेकिन अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी शानदार पारी से चकित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के लिए गुरबाज ने 73 गेंदों में 68 रन ठोके। उन्होंने इस पारी में […]

नई दिल्ली: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला भले ही बारिश से धुल गया हो, लेकिन अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी शानदार पारी से चकित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के लिए गुरबाज ने 73 गेंदों में 68 रन ठोके। उन्होंने इस पारी में शानदार 4 चौके और 4 छक्के जड़े।

गुरबाज ने क्लासिक शॉट खेलकर क्रीज पर खड़े-खड़े ही चार छक्के ठोक डाले। गुरबाज ने आते ही गदर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने कसुन रजिता और धनंजय लक्षन की गेंदों में फील्डर्स को छकाते हुए चौके जड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद वे नहीं रुके, जैसे ही उन्हें मौका मिलता गया, वे अपना कहर बरपाते गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IND vs NZ: तीसरे वनडे मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन ? यहां जानें कैसा रहेगा क्राइस्टचर्च का मौसम

ठोक डाले खतरनाक छक्के

11वें ओवर में उन्होंने शनाका की गेंद पर क्रीज पर खड़े खड़े ही खतरनाक छक्का ठोक डाला। इसके बाद 14वें ओवर में उन्होंने हसरंगा को कूटा और शानदार छक्का जड़कर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। अपनी आतिशी पारी के बाद गुरबाज 28वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर महीश थीक्षाना के हाथों कैच पकड़े गए। गुरबाज के अलावा रहमत शाह ने 58, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 28 और मोहम्मद नबी ने 41 रनों का योगदान दिया। हालांकि अफगानिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहे और पूरी टीम 48.2 ओवर में 228 रन पर आउट हो गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IND vs NZ: तीसरे वनडे मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन ? यहां जानें कैसा रहेगा क्राइस्टचर्च का मौसम

श्रीलंका के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंका की ओर से कसुन रजिता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं महीश थीक्षाना और लाहिरू कुमारा को दो-दो विकेट मिले। वानिंदु हसरंगा और धनंजय डिसिल्वा ने एक-एक विकेट चटकाया। हालांकि जब श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हुई तब बारिश ने खलल डाल दिया। श्रीलंका ने 2.4 ओवर में बिना विकेट खोए 10 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश होती रही और मैच शुरू नहीं हो सका। ये मैच बिना नतीजा रहा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 27, 2022 10:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola