SL vs AFG 2nd ODI: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। मैच श्रीलंका के हनबनटोटा स्थित स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारी के मद्देनजर ये सीरीज श्रीलंका के लिए बेहद ही जरूरी है। इस मैच को भारत में आसानी से देखा जा सकता है।
इस मैच में श्रीलंका की कप्तानी ऑलराउंडर दासुन शनाका के हाथों में हैं जो कि बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के पास है। सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। ऐसे में श्रीलंका इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करनी चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान श्रीलंका के खिलाफ पहली बार सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।
SL vs AFG Head to Head: कौन किसपर भारी?
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच वनडे में 8 मुकाबले खेले गए हैं। इन 8 मुकाबलों में श्रीलंका की टीम को 4 मैच में जीत मिली है। 3 मैच अफगानिस्तान ने जीते हैं।इसी तरह 1 मैच में कोई परिणाम नहीं निकल सका है।
SL vs AFG Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
SL vs AFG Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।
(Valium)
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
28 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines