SL A vs IND A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच 2 जुलाई से दूसरा और आखिरी अनौपचारिक टेस्ट शुरू हुआ है. जहां पर इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसे श्रीलंका ए के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ए की टीम ने 85 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं. अब इंडिया ए के गेंदबाजों को दूसरे दिन कमबैक करना होगा, नहीं तो ये मुकाबला हाथ से निकल जाएगा.
पहला दिन रहा श्रीलंका ए के नाम
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए की टीम को शानदार शुरुआत मिली. श्रीलंका ए के सलामी बल्लेबाज पवनथा वीरसिंघे ने 39 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं उनके साथी सोहन डे लिवेरा ने भी 28 रन बनाए. हालांकि दोनों ही अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी नहीं बदल सके. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए नुवानीडू फर्नांडो ने 44 रन जोड़े तो वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एशेन बंडारा ने 34 रन बनाए. जिसके बाद कप्तान सहान अराचिगे ने जिम्मेदारी उठाई और नाबाद 83 रन बनाए. दूसरे दिन की शुरुआत भी कप्तान सहान ही करने वाले हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अंजला बंडारा ने भी 42 रन बनाए. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंलाकर 288 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले?
इंडिया ए के गेंदबाजों ने किया निराश
टीम इंडिया में डेब्यू करके आ रहे गूरनूर बरार ने भी निराश करते हुए 15 ओवरों में 49 रन देकर 1 विकेट झटका. वहीं पिछले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी ने 15 ओवरों में 50 रन खर्च करके एक भी विकेट हासिल नहीं किया. हालांकि सारांश जैन और यश ठाकुर ने अपना पूरा जोर लगाकर 2-2 विकेट हासिल किए. हालांकि सबसे ज्यादा निराश स्पिनर जीशान अंसारी ने किया. उन्होंने 16 ओवरों में 64 रन लुटाकर एक भी विकेट हासिल नहीं किया. अब दूसरे दिन इंडिया ए की टीम 400 से पहले श्रीलंका ए को समेटना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे ने बल्ले से मचाया तहलका, तूफानी पारी खेल अपनी टीम को जिताया
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines