Simon Harmer KL Rahul: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम के सामने 549 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. इस टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब हुई है.
पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरी इनिंग में महज 13 रन बनाकर चलते बने. केएल राहुल भी बल्ले से फ्लॉप रहे और 29 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. साइमन हार्मर की जबरदस्त टर्न हुई गेंद ने राहुल के पूरी तरह से होश उड़ा दिए.
हार्मर ने उड़ाए राहुल के होश
यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने उतरे केएल राहुल संभलकर खेल रहे थे. यशस्वी के पवेलियन लौटने के बाद राहुल से भारतीय खेमे को बड़ी पारी की उम्मीद थी. हालांकि, वह टीम को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए. साइमन हार्मर के हाथ से निकली गेंद का टप्पा ऑफ स्टंप पर पड़ा और बॉल जबरदस्त टर्न लेते हुए तेजी से अंदर की तरफ आई.
राहुल बॉल को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकलकर उनका मिडिल स्टंप ले उड़ी. पिच से मिले इतने टर्न को देखकर राहुल भी पूरी तरह से हक्का-बक्का रह गए.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया पर लगेगा एक और बड़ा कलंक? टूटने की कगार पर 30 साल पुराना रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका ने रखा पहाड़ जैसा टारगेट
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया. टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 180 गेंदों में 94 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, टॉनी डी जॉर्जी ने 68 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, रयान रिकेल्टन ने 35 और वियान मुल्डर भी 35 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए. पहली इनिंग में भारत की पूरी टीम 201 रन बनाकर ऑलआउट हुई. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 288 रनों की बढ़त हासिल की.
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
26 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
27 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines