हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भूखा रहा, फैन कर रहे थे इंतजार, पाकिस्तान में रहना जेल में रहने जैसा...', साइमन डूल ने सुनाई दर्दनाक दिनों की दास्तां

विज्ञापन
Simon Doull

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डूल चर्चा में बने हुए हैं। पहले उन्होंने बाबर आजम और विराट कोहली की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना की और अब उन्होंने पाकिस्तान में रहने के दौरान अपने अनुभव शेयर कर सुर्खियां बटोर ली हैं।

पाकिस्तान में रहना जेल में रहने जैसा

डूल ने खुलासा कर कहा- “पाकिस्तान में रहना जेल में रहने जैसा है।” “मुझे बाहर जाने की अनुमति नहीं थी क्योंकि बाबर आजम के प्रशंसक मेरा इंतजार कर रहे थे। मैं कई दिनों तक बिना खाने के पाकिस्तान में रहा। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था, लेकिन भगवान की कृपा से मैं किसी तरह पाकिस्तान से बच निकला।”

बाबर आजम के लिए कड़ी परीक्षा 

डूल इससे पहले पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) के दौरान चर्चा में रहे थे। उन्होंने पाकिस्तानी पेसर हसन अली की वाइफ की खूबसूरती पर भी कमेंट किया था। इसे लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। बता दें कि इन दिनों न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर है।

विज्ञापन

यहां टीम 14 अप्रैल से 5 मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ये सीरीज बाबर आजम के लिए अग्निपरीक्षा भी साबित हो सकती है क्योंकि हाल ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख नजम सेठी बयान देकर कह चुके हैं कि बाबर का भविष्य उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। सेठी ने ये भी खुलासा किया था कि शाहिद अफरीदी के नेतृत्व वाला चयन पैनल बाबर को पाकिस्तान के कप्तान के रूप में बदलना चाहता था। सेठी ने ट्विटर पर भी कहा कि यथास्थिति की सफलता या विफलता के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: ये खबर सोशल मीडिया और मीडिया में आई खबरों पर आधारित है। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola