नई दिल्ली. जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के क्वालीफिकेशन मुकाबलों में अन्य टीमों के खिलाफ कड़ी जद्दोजहद का कर रही है। टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों मुकाबलों में उसे नामीबिया और युगांडा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। नामीबियाई टीम अपने सभी मुकाबलों में जीत के साथ टॉप पर काबिज है। वहीं दूसरे स्थान के लिए जिम्बाब्वे, युगांडा और केन्या के बीच कड़ी जद्दोजहद चल रही है।
रवांडा के खिलाफ मिली जीत के बाद जिम्बाब्वे की उम्मीदें अब भी जिंदा हैं। जिम्बाब्वे की टीम तदिवानाशे मारुमानी और रजा के अर्धशतक के बदौलत 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘सभी खिलाड़ी आईपीएल खेलते है लेकिन..’ पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए रवांडा की टीम कभी भी जीत हासिल करते हुए नजर नहीं आई। हाल यह रहा कि पूरी टीम 71 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ 144 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
रवांडा के आखिरी तीन विकेट लगातार गेंदों पर सिकंदर रजा के खाते में गए। यह पहली बार हुआ है जब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे के किसी गेंदबाज ने हैट्रिक दर्ज की है।
रवांडा के खिलाफ मिली जीत के साथ ही जिम्बाब्वे की अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ गई है। जिम्बाब्वे अपने पिछले दोनों मुकाबलों में मिली हार के बावजूद दूसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा में अन्य टीमों से काफी आगे है।
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
16 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
23 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
23 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines