Sikandar Raza: वनडे विश्वकप 2023 से पहले जिम्बाब्वे टीम के स्टार आलराउंडर सिकंदर रजा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। शनिवार को हारे में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को 35 रनों से शानदार जीत दिलाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के हीरो रहे सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सिकंदर रजा ने एंडी फ्लॉवर की बराबरी की
इस कारनामे के साथ ही उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए तीसरे सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्डी एंडी फ्लॉवर की बराबरी कर ली है। एंडी को 11 मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने में 213 मैच लगे थे, जबकि सिकंदर रजा ने यह उपलब्धि 132 मैचों में हासिल की है।
सिकंदर रजा रचेंगे इतिहास
वनडे क्रिकेट में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के मामेल में सबसे आगे सिर्फ ग्रांट फ्लॉवर हैं, जिन्होंने 221 मैचों में 12 बार ये अवार्ड अपने नाम किया है। अब सिकंदर रजा अगर 2 बार और ये अवॉर्ज जीत लेते हैं तो इतिहास रच देंगे और सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले प्लेयर बन जाएंगे।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो विश्व कप 2023 क्वालीफायर्स के तहत खेले गए अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अपने से कहीं ताकतवर वेस्टइंडीज को 35 रनों से हरा दिया। शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने 49.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 268 रन बनाए थे, जवाब में विंडीज की टीम 44.4 ओवरों में 233 रन बनाकर आउट हो गयी।
सिकंदर रजा अकेले पड़े भारी
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज पर सिकंदर रजा अकेले भारी पड़ गए। उन्होंने मैच में 68 रन बनाए और दो विकेट और दो कैच भी लिए।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines