हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ICC Rankings: 39 साल का 'बूढ़ा' खिलाड़ी बना दुनिया का नंबर वन ऑलराउंडर!, खत्म हुई अजमतुल्लाह उमरजई की बादशाहत

Sikandar Raza: आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं।

विज्ञापन
Sikandar Raza

Sikandar Raza ICC ODI Rankings: ICC ODI Rankings: जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई की बादशाहत को खत्म कर दिया है। रजा का प्रदर्शन सीरीज के दोनों ही मैचों में कमाल का रहा है।

पहले वनडे में रजा ने 92 रनों की धांसू पारी खेली थी, जबकि दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 59 रन जड़े थे। गेंदबाजी में भी वह अच्छी लय में दिखाई दिए थे। हालांकि, रजा के दमदार प्रदर्शन के बावजूद जिम्बाब्वे को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से हार का मुंह देखना पड़ा था।

सिकंदर रजा बने नंबर वन

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में सिकंदर रजा ने अजमतुल्लाह उमरजई से वर्ल्ड नंबर वन ऑलराउंडर की कुर्सी छीन ली है। श्रीलंका के खिलाफ धांसू प्रदर्शन के बाद रजा ने दो पायदान की छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर के अब कुल 302 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। वहीं, उमरजई अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं और उनके 296 रेटिंग पॉइंट हैं।

मोहम्मद नबी को भी एक पायदान का नुकसान पहुंचा है और वह 292 रेटिंग पॉइंट संग तीसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत की ओर से सिर्फ रविंद्र जडेजा ही ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं। जडेजा 220 रेटिंग पॉइंट के साथ 9वें नंबर पर काबिज हैं।

पाथुम निशंका को भी पहुंचा फायदा

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पाथुम निशंका को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में धांसू प्रदर्शन का इनाम मिला है। निशंका ने सात पायदान की छलांग लगाई है और वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 13वें नंबर पर आ गए हैं। निशंका ने पहले वनडे मुकाबले में 122 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मैच में भी उन्होंने 76 रन जड़े थे।

केशव महाराज की बादशाहत बरकरार

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने का केशव महाराज को भी फायदा पहुंचा है। केशव वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं और उन्होंने अपनी पोजीशन को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर लिया है। केशव के अब कुल रेटिंग पॉइंट 690 हो गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर काबिज महेश तीक्षणा के 659 रेटिंग पॉइंट रह गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें