Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर फैंस को बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. पाकिस्तान की टीम जब मुकाबला बुरी तरह से हार रही थी. उस समय पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने ड्रामा करके मैच का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान की टीम मुकाबला हार गई और टीम इंडिया शान के साथ चैंपियन बन गई.
फहीम अशरफ ने 19वें ओवर से पहले किया ड्रामा
भारतीय टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का रुख कर लिया था. आखिरी 2 ओवर में जब टीम इंडिया को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी. उस समय पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करने ऑलराउंडर फहीम अशरफ आए. फहीम उस समय 2 बार दौड़ कर आए लेकिन गेंद नहीं डाला और अपना पैर पकड़ लिया. जिसके बाद लगा की वो इंजर्ड हो गए हैं. पाकिस्तानी टीम के फिजियो मैदान पर आए और उनका इलाज शुरू हुआ, उस समय उनकी पूरी टीम फहीम के आस पास ही नजर आई. पाकिस्तानी टीम उस समय में टीम मीटिंग करती हुई नजर आए. कुछ देर मैच रुकने के बाद अचानक फहीम पूरी तरह से फिट हो गए. जिसके कारण ही अशरफ के ऊपर फैंस ने सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Operation Sindoor के बाद अब टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘तिलक’, दुबई में चमका वर्मा जी का लड़का
टीम इंडिया बनी एशियाई चैंपियन
बात अगर फाइनल मुकाबले की करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 146 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए गेंद के साथ कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन उस समय बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को 5 विकेट से मैच जीता दिया. इसी के साथ भारतीय टीम रिकॉर्ड 9वीं बार एशियाई चैंपियन बनी है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अचानक बीच में क्यों रुका भारत-पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला? एसीसी का बड़े स्टेज पर बना मजाक
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
26 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines