Shubman Gill Won First Toss in Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है. भारत ने पहले मैच में शानदार जीत अपने नाम की और अब वो श्रृंखला को 2-0 से जीतने के लक्ष्य से उतरे हैं. शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे से टेस्ट में कप्तानी करना शुरू किया. इसके बाद से ही उनपर एक कलंक लगा हुआ था और टॉस जीतने के बाद उन्होंने एक खास जीत अपने नाम कर ली है.
शुभमन गिल को टेस्ट मैच शुरू होने से पहले खास जीत
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास ले लिया था और शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल ने कप्तानी की. 2-2 से भारत ने सीरीज अपने नाम की. पूरी श्रृंखला में गिल लगातार टॉस हारते रहे. 5 मुकाबलों में एक भी बार टॉस जीतने में वो असफल रहे. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में हुए पहले टेस्ट में भी गिल टॉस नहीं जीत पाए. लगातार 6 मैच हो गए थे और उनपर टॉस नहीं जीतने का एक कलंक सा लग गया था. दिल्ली टेस्ट में गिल ने टॉस जीतकर इसे दूर कर दिया. शुभमन ने कप्तान बनने के बाद पहला टॉस जीता है.
ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं रोहित-विराट, BCCI ने बता दिया फ्यूचर प्लान!
दूसरे टेस्ट के लिए भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
पहले टेस्ट में जीत के बाद शुभमन गिल ने कोई बदलाव नहीं किया है. वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने दो चेंज किए हैं. टेविन इमलाच और एंडरसन फिलिप की टीम में एंट्री हो गई है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: जॉन कैंपबेल, टेगनारिन चंद्रपॉल, एलिक एथानाज, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खारी पियरे, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI 2nd Test 1st Day Live Score: बाल-बाल बचे केएल राहुल, वेस्टइंडीज का रिव्यू भी सेफ
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines