IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी तिरुवनंतपुरम पहुंचकर अभ्यास कर रहे हैं. 25 सितंबर को भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए, जिससे भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें उपचार दिया.
गिल हुए चोटिल
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को शुभमन गिल अभ्यास कर रहे थे. इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उन्हें बांउसर फेंकी और गेंद गिल की दाईं कोहनी पर जाकर लगी. इसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए. उन्होंने चोट के बाद तुरंत नेट्स छोड़ दिया. इसके बाद तुरंत फीजियो को बुलाया गया. करीब 20 मिनट तक उनका उपचार चला. इसके बाद रोहित शर्मा भी शुभमन गिल के पास पहुंच और उनकी चोट का जायजा लिया. हालांकि अच्छी बात ये है रही कि गिल ने थोड़ी देर बाद वापसी की और थ्रो-डाउन गेंदों का सामना किया.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. इस दौरान नेट्स में दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की. रोहित और विराट अच्छी लय में नजर आए और कई शानदार शॉट्स भी खेले. रोहित और विराट से खासा उम्मीदें हैं. दोनों खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में शानदार बल्लेबाजी की है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत को हराकर ही ICC टूर्नामेंट जीतना संभव, वेस्टइंडीज के कोच ने क्यों कहा ऐसा?
मोर्ने मोर्केल ने क्या कहा?
मैच से दो दिन पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी ड्रेसिंग रुम के माहौल की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सीनियर टीम की भूमिका में अहम मानता हूं. टीम में कई युवा खिलाड़ी सीनियर से बात करने में सहज महसूस करते हैं. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी हैं. इसके अलावा उन्होंने कप्तान शुभमन गिल की भी तारीफ की है.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 की रेस में इन 3 खिलाड़ियों की परीक्षा, वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं किया कमाल तो हो सकती है छुट्टी
गिल का हालिया प्रदर्शन
गिल ने आखिरी सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी. 2 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल के बल्ले से 50, 16 और 8 रन निकले थे. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इस सीरीज में गिल शानदार लय में नजर आए थे. हालांकि उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया था. लेकिन उन्होंने 2 अर्धशतक जरूर जमाया था. इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने 80*, 31 और 77 रनों की शानदार पारी खेली थी. अब उनसे वेस्टइंडीज के खिलाफ भी आगामी वनडे सीरीज में खासा उम्मीदें हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
13 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines