हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या सारा का है जादू? गिल ने जड़ा अर्धशतक, तो फैंस ने... को दिया श्रेय

बांग्लादेश के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं। युवा गिल के वनडे करियर का यह 10वां अर्धशतक है।

विज्ञापन
Shubman Gill Sara Tendulkar

ODI World Cup 2023. बांग्लादेश द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल जबर्दस्त लय में नजर आए। उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पुणे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक पुरा किया। इस दौरान वह 55 गेंद में 96.36 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाने में कामयाब रहे। इस बीच उनके बल्ले से पांच चौके एवं दो छक्के निकले।

मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंची हैं सारा:

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम में सारा तेंदुलकर भी पहुंची हैं। अब यह बताने की जरूरत नहीं है कि सारा जहां भी पहुंचती हैं वहां फैंस उन्हें गिल के नाम के साथ जोड़ने लगते हैं। पुणे में भी कुछ ऐसा ही दृध्य देखने को मिला है। फैंस सारा को देखते ही सारा भाभी, सारा भाभी करके चिल्लाने लगे। वह यही नहीं रुके। गिल के अर्धशतक पूरा होने के बाद उन्होंने इसका श्रेय सारा को देना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- IND Vs BAN: शुभमन गिल के ‘बेस्ट फ्रैंड’ के साथ स्टैंड में सारा तेंदुलकर? ओपनर के सिक्स पर Sara ने किया चीयर

विज्ञापन

खैर, फैंस जो भी कहें लेकिन सारा और गिल ने यह कभी स्वीकार नहीं किया की वह किसी रिलेशनशिप में हैं। हां गिल को जरूर भारतीय अभनेत्री सारा अली खान के साथ एक बार देखा गया था। गिल वेस्टइंडीज दौरे के बाद सारा अली खान के साथ एक होटल में डिनर करते हुए पाए गए थे।

कौन हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा:

सारा तेंदुलकर भारतीय टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं। वह देखने में जितनी खूबसूरत हैं. पढाई में भी उतनी ही जीनियस हैं। ऐसे में उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लंदन से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। सारा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से मेडिसिन की पढ़ाई की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola