Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले एक दशक से भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने हर एक प्रारूप में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. अभी दोनों सिर्फ वनडे खेलते हैं और उनका फोकस वर्ल्ड कप 2027 पर है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर फैंस हमेशा ही चिंतित रहते हैं. सभी उन्हें 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन यह सिलेक्शन कमेटी और कप्तान के फैसले पर निर्भर करेगा. अब कप्तान शुभमन गिल ने रोहित-विराट के फ्यूचर को लेकर इशारों-इशारों में बड़ा अपडेट दिया.
रोहित-विराट को लेकर गिल का बड़ा बयान
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इसी बीच उन्होंने विराट-रोहित के टीम पर प्रभाव को लेकर बात की. गिल ने साफ कर दिया कि दोनों भारतीय दिग्गज आगे भी वनडे टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘विराट भाई और रोहित भाई, दोनों ही पिछले एक दशक में भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप का अहम हिस्सा रहे हैं. वो हमारी टीम का मुख्य हिस्सा रहेंगे.’
कप्तान शुभमन गिल ने आगे कहा, ‘वह दोनों जो अनुभव और स्किल्स लेकर आते हैं, वो टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हमने देखा है कि पिछले एक दशक में उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में क्या किया है. उन्होंने अलग-अलग मैचों, टूर्नामेंटों और मौकों पर लगातार रन बनाए हैं.’
ये भी पढ़ें:- स्टार ऑलराउंडर के संन्यास की खबर ‘झूठ’, अभी भी वनडे में मचाएंगे कोहराम! माफी मांगने पर मजबूर हुआ कोच
इंग्लैंड के खिलाफ बदले के इरादे से उतरेंगे रोहित-विराट
इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पांच मैचों की T20I सीरीज में 4-0 से हरा दिया. टीम इंडिया इस श्रृंखला में पूरी तरह से संघर्ष करती हुई नजर आई और अब वनडे टीम पर हार का बदला लेने का दबाव है. अच्छी बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. अब ये दोनों जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने और T20I श्रृंखला में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेंगे.
ये भी पढ़ें:- इन 5 खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में होगी आखिरी ODI सीरीज! इस कारण दोबारा खेलना मुश्किल
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
16 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
26 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines