Indian Premier League 2024: मुंबई इंडियंस द्वारा हार्दिक पांड्या के ट्रेड किए जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। 24 वर्षीय गिल का प्रदर्शन जीटी के लिए शिरकत करते हुए शानदार रहा है। पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।
हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस के लिए दो सीजन खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनकी अगुवाई में जीटी ने एक बार खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि एक बार उपविजेता रही। पिछले सीजन में उसे फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां निर्णायक ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने छक्का-चौका लगाते हुए टीम को चैंपियन बनाया था।
यह भी पढ़ें- ‘Very Bizarre Statement’: गौतम गंभीर और मोहम्मद कैफ हुए आमने-सामने, वजह बना यह बड़ा बयान
गुजरात ने गिल को 8 करोड़ में है खरीदा:
गुजरात टाइटंस की टीम ने साल 2022 में शुभमन गिल को आठ करोड़ की भारी भरकम धनराशि के साथ अपने बेड़े में शामिल किया था। वह पिछले दो सीजन से जीटी के लिए शिरकत कर रहे हैं। 2022 में उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 16 मुकाबले खेले। इस बीच उनके बल्ले से 34.50 की औसत से 384 रन निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.33 का रहा।
वहीं साल 2023 में उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 17 मुकाबले खेले। इस बीच उनके बल्ले से 59.33 की औसत से 890 रन निकले। इस बीच उनका 157.80 का स्ट्राइक रेट रहा। इस साल उनके बल्ले से तीन शतक और चार अर्धशतक निकले।
शुभमन गिल का आईपीएल करियर:
देश की प्रतिष्ठित लीग में शुभमन गिल ने अबतक छह सीजन में शिरकत की है। इस बीच वह कुल 91 मैच खेलने में कामयाब हुए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 88 पारियों में 37.7 की औसत से 2790 रन निकले हैं। गिल के नाम आईपीएल में तीन शतक और 18 अर्धशतक दर्ज है। यहां उनका स्ट्राइक रेट 134.07 का है।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines