ICC Player of the month 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा हर महीने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रतिष्ठित प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी को लेकर आईसीसी ने जनवरी महीने के लिए चुने गए खिलाड़ियों का नाम जारी कर दिया है। 2023 का पहला महीना शानदार एक्शन से भरा हुआ रहा और कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। इन्हीं में से आईसीसी ने शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और डेवोन कॉन्वे को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुना है।
ICC Player of the Month 2023: इन खिलाड़ियों को किया गया नॉमिनेट
1. डेवोन कॉन्वे
न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी डेवोन कॉन्वे ने पिछले साल का खतरनाक फॉर्म इस साल भी जारी रखा। कॉन्वे ने इस साल दो शतक और तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं और वे न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं इस महीने में। कॉन्वे ने इस साल भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 खेले और सभी को हैरान कर दिया। इस प्रदर्शन के हवाले ही उन्हें इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।
2. शुभमन गिल
भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल अपने प्रदर्शन से सभी को मुरीद बना रहे हैं। जनवरी का महीना उनके लिए बेहद ही खास रहा। उन्होंने हैदराबाद में खेले गए वनडे मैच में 212 रनों की पारी खेली और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिएय़। गिल ने इसके बाद टी20 में भी शतक जड़ दिया और इस अवॉर्ड के लिए अपने आप को नॉमिनेट करवा दिया।
3. मोहम्मद सिराज
भारतीय टीम के खतरनाक गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए जनवरी का महीना किसी सपने से कम नहीं रहा। सिराज को इसी महीने वनडे में नंबर 1 बॉलर बनने का ताज मिला। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 10 से भी ज्यादा विकेट लिए और कई दिग्गज खिलाड़ियों को आउट किया। सिराज को इसी प्रदर्शन के चलते इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।
और पढ़िए – IND vs AUS: कंगारू बल्लेबाज क्यों R Ashwin के लिए कर रहे तैयारी, देखिए यह VIDEO
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines