नई दिल्ली. शुभमन गिल मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 24 वर्षीय क्रिकेटर ने बहुत ही कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा नाम कमाया है। युवा गिल के चाहने वालों की एक लंबी फैन फॉलोइंग है। ये फैन गिल से संबंधित हर एक खबर जानना चाहता हैं। अगर आप भी भारतीय सलामी बल्लेबाज को पसंद करते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है।
शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप 2023 के बीच स्टार स्पोर्ट्स से खास बातचीत की है। इस बीच उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बताया है। गिल का कहना है कि, ‘विराट भाई मौजूदा समय में मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं। वहीं जब मैं बड़ा हो रहा था तब मेरे आइडियल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे।’
यह भी पढ़ें- BAN Vs PAK: शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने बरपाया कहर, 204 रन पर ढेर हो गई बांग्लादेश
यही नहीं युवा बल्लेबाज ने अपने जर्सी नंबर के बारे में भी बातचीत की है। गिल का जर्सी नंबर 77 है. यह उन्हें कैसे मिला? इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी है। गिल ने बात करते हुए बताया कि, ‘मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान 7 नंबर चाहता था, लेकिन यह उस दौरान उपलब्ध नहीं था। ऐसे में मैंने 77 का चुनाव किया।’
शुभमन गिल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें शुभमन गिल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 68 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 83 पारियों में 3021 रन निकले हैं। गिल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में नौ शतक, एक दोहरा शतक और 15 अर्धशतक दर्ज है।
भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से 18 टेस्ट मैच की 33 पारियों में 32.2 की औसत से 966, वनडे की 39 पारियों में 61.24 की औसत से 2021 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 11 पारियों में 30.4 की औसत से 304 रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
34 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
2 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
4 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
5 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
5 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines