Shubman Gill in ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की गई है. एक बार फिर से टीम इंडिया के बल्लेबाजों की धूम देखने को मिल रही है. आईसीसी की इस रैंकिंग में टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का दबदबा भी देखने को मिला. वो टीम के लिए फिलहाल केवल वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेल रहे हैं. दोनों ही फॉर्मेट की रैंकिंग में उनका दबदबा देखने को मिल रहा है. उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी.
वनडे और टेस्ट में छाए प्रिंस शुभमन गिल
आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल का दबदबा देखने को मिल रहा है. वनडे रैंकिंग में गिल अब नंबर 2 के बल्लेबाज बन गए हैं तो वहीं टेस्ट रैंकिंग में वो छठे नंबर के बल्लेबाज हैं. आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट के टॉप 10 में जगह बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. टेस्ट रैंकिंग में उनको एक पायदान का फायदा हुआ है और वो 7वें से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. वनडे में वो पहले की तरह ही दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.
शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन जारी
शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल में उनके बल्ले की गूंज सुनाई दी थी और इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में भी उन्होंने धमाल मचाया. टेस्ट मैच में उन्होंने शतक जड़ा और इसके बाद वनडे में भी उन्होंने 154 रनों की शानदार पारी खेली. इसका सीधा फायदा उनको आईसीसी की रैंकिंग में हुआ है. उन्होंने टीम के लिए 64 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 59.09 की औसत से रन बनाए हैं. टेस्ट में उन्होंने 44.31 की औसत से 2969 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़िए- अभिषेक शर्मा से छिना नंबर 1 का ‘ताज’, ICC टी20 रैंकिंग में ये भारतीय टॉप पर पहुंचा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines