हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: शुभमन गिल ने कर दी बड़ी चूक, जायसवाल ने भी नहीं दिया साथ; रिव्यू न लेना पड़ा भारी

India vs South Africa 3rd T20: तीसरे मैच में शुभमन गिल को रिव्यू नहीं लेना पड़ा भारी। जिसके चलते हो गए आउट।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

India vs South Africa 3rd T20: दूसरे टी20 मैच की तरह तीसरे टी20 मैच में भी शुभमन गिल फ्लॉप रहे। दूसरे टी20 में गिल शून्य पर आउट हुए थे और तीसरे मैंच में महज 12 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि तीसरे मैच में शुभमन गिल अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन एक गलती उन पर भारी पड़ गई। तीसरे मैच में रिव्यू न लेना शुभमन गिल को भारी पड़ गया और उनको इसका भुगतान अपना विकेट गवांकर करना पड़ा।

केशव महाराज जब गेंदबाज करने आए तो सामने शुभमन गिल मौजूद थे। महाराज की एक गेंद गिल की पैड पर जाकर लगी। केशव महाराज ने अपील की और अंपायर ने गिल को आउट दे दिया। हालांकि गेंद विकेट को मिस कर रही थी। जिसके बाद शुभमन गिल ने नॉनस्ट्राइक पर खड़े जायसवाल से थोड़ी बातचीत की। लेकिन जायसवाल को लगा कि गिल आउट है और उन्होंने शायद गिल को रिव्यू लेने के लिए भी नहीं बोला। जिसके बाद गिल पवेलियन की तरफ लौट गए।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन

अब सोशल मीडिया पर गिल के आउट होने को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स कमेंट करके लिख रहे हैं कि यशस्वी जायसवाल ने रिव्यू लेने में शुभमन गिल का साथ नहीं दिया। कुछ यूजर्स का मानना है कि गिल को रिव्यू लेना चाहिए था। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि अगर आईपीएल होता तो रिव्यू तुरंत ले लेता। इस मैच में जिस तरह गिल ने बल्लेबाजी की शुरुआत की थी उसको देखकर लग रहा था कि आज गिल एक शानदार पारी खेलेंगे। लेकिन एक खराब शॉट खेलकर उन्होंने अपना विकेट गवां दिया।

केशव महाराज ने भारत को एक ओवर में दिए 2 बड़े झटके

केशव महाराज ने अपने पहले ही ओवर में भारतीय टीम को दो बड़े झटके दिए। पहले उन्होंने शुभमन गिल को आउट किया। फिर उसके बाद तिलक वर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इस मैच में तिलक वर्मा शून्य पर आउट हुए। पहले ही गेंद पर तिलक बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन मारक्रम को आसान सा कैच दे बैठे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola