ODI World Cup 2023 IND vs BAN: वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने 19 अक्टूबर को अपने चौथे मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। मैच भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की। पाकिस्तान के खिलाफ जल्दी आउट होने वाले शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार हाफ सेंचुरी लगाई।
इस मैच में सभी की नजरें शुभमन गिल पर टिकी थी, क्योंकि उनके कॉलर पर लगी सोने के सिक्के जैसी चीज सभी का ध्यान अपनी और खींच रही थी। हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर ये है क्या और क्यों गिल ने इसको अपनी जर्सी के कॉलर पर लगाया है। अब इसकी वजह भी सामने निकलकर आई है।
गिल की जर्सी पर लगा सोने का सिक्का
दरअसल जब शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनकी जर्सी पर लगी सोने के सिक्के जैसी चीज काफी चमक रही थी। जिस पर हर किसी का ध्यान था। दर्शक भी ये जानने चाहते थे कि आखिर ये क्या है? अब इससे पर्दा उठ चुका है। दरअसल शुभमन गिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी द्वारा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है। जिसके बाद ये सोने का सिक्का आईसीसी देवारा शुभमन गिल को मिला है। इसी सिक्के को जर्सी के कॉलर पर लगाकर शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में मैदान पर उतरे थे। आईसीसी की तरफ से शुभमन गिल को दूसरी बार ये पुरस्कार मिला है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: जीत की लय बरकार रखने उतरेगी कंगारू टीम, पाक टीम को तीसरी जीत की तलाश
भारत ने लगाया जीत का ‘चौका’
विश्व कप 2023 में ये भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत है। भारत की तरफ से मैच में कप्तान रोहित शर्मा 48, शुभमन गिल 53 और विराट कोहली ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली। इस विश्व कप में ये टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत है। अब भारत को अपना अगला मैच 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। अभी तक विश्व कप में इन दोनों टीमों ने ही अपने-अपने सभी मैच जीते है और प्वाइंट्स टेबल पर न्यूजीलैंड पहले, भारत दूसरे स्थान पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines