Shubman Gill Gifts a Watch to Sarfaraz Khan: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान सरफराज खान को एक महंगी जी-शॉक घड़ी गिफ्ट करके दिल छू लेने वाला काम किया. सरफराज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर घड़ी की तस्वीर शेयर की और गिल को इस गिफ्ट के लिए शुक्रिया अदा किया.
घड़ी की कीमत कितनी?
सरफराज को कैसिओ कंपनी की G-Shock Full Metal 5000 Series GMW-B5000PG-9 गिफ्ट की गई है. वेबसाइट पर इसकी कीमत 74,995 रुपये बताई जा रही है, जिसमें सभी टैक्स शामिल हैं. ये एक डिजिटल क्लॉक है जो क्लासिक लुक की वजह से काफी फेमस है.
टीम इंडिया में वापसी का इंतजार
डोमेस्टिक सर्किट के धाकड़ खिलाड़ी सरफराज ने आखिरी बार इंडियन टीम के लिए नवंबर 2024 में टेस्ट मैच खेला था. घरेलू क्रिकेट में शानदार रन बनाने के बावजूद, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को उसके बाद भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें- भारत-न्यूजीलैंड मैच में दिखने वाले बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत आखिर हैं कौन? सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल
CSK टीम में शामिल
मुंबई के इस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें 6 मैचों में 75.75 की औसत से 303 रन बनाए हैं, और उनका हाईएस्ट स्कोर 157 रहा है. उन्हें हाल ही में आईपीएल के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 75 लाख की बेस प्राइस में खरीदा है.
2 आईपीएल सीजन नहीं खेल पाए
सरफराज खान ने आखिरी बार आईपीएल में 2023 एडिशन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ मुकाबले खेले थे, लेकिन अगले 2 साल तक उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. अब तक खेले गए 50 आईपीएल मैचों मेंसरफराज ने 22.5 की औसत और 130.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 585 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
9 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
25 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
32 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines