हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी20 वर्ल्ड कप के बीच शुभमन गिल ने डांस फ्लोर पर लगाई आग! कजिन की शादी में दिखा अलग अंदाज

Shubman Gill Viral Video: शुभमन गिल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, इस फुर्सत के पलों में वो शादी के समारोह में नजर आए, जिसमें वो डांस करते हुए समा बांध दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Shubman Gill

Shubman Gill Dance Video: टीम इंडिया के स्टार शुभमन गिल T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अपने कजिन की शादी में डांस करते दिखे. शुभमन गिल को भारत की टी20 इंटरनेशल टीम से बाहर कर दिया गया था, जिसके कारण वो ग्लोबल टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने हैं. वो पंजाब में अपने परिवार के साथ अपने कजिन वरनूर बराड़ की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए. शुभमन गिल को सेलिब्रेशन के दौरान अपने डांस मूव्स दिखाते हुए देखा गया.

शादी में दिखा अलग अंदाज

स्टार क्रिकेटर ने पारंपरिक कपड़े पहने थे, उन्होंने मैरून कुर्ता पहना हुआ था. वो कुछ हिट बॉलीवुड म्यूजिक पर झूमते और डांस का मजा लेते दिखे, और सेरेमनी में मौजूद सभी लोगों के साथ खूब मस्ती करते नजर. वीडियो में वो दुल्हन के साथ भी डांस करते दिख रहे हैं. मैदान के बाहर फंक्शन के दौरान गिल का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने अपने डांस मूव्स से सेलिब्रेशन में जान डाल दी.

अब कब मैदान में दिखेंगे गिल?

शुभमन गिल के आईपीएल 2026 में एक्शन में दिखने की संभावना है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होगा. वो गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं और उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था. दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20आई सीरीज के बीच सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मैच में पंजाब के लिए खेला था. गिल ने वनडे सीरीज में अच्छा फॉर्म दिखाया, 3 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी बनाईं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान की मदद के लिए शुरू हुई नई कोशिश, कपिल और गावस्कर समेत 14 दिग्गजों ने पाक सरकार से अपील

पिछला आईपीएल कैसा रहा?

वो टी20 इंटरनेशल टीम में अपनी जगह वापस पाने के लिए आने वाले आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पक्के इरादे वाले होंगे. गिल का आईपीएल 2025 सीजन शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में 50.00 के एवरेज और 155.87 के स्ट्राइक रेट से 6 हाफ सेंचुरी के साथ 650 रन बनाए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola