Shubman Gill Equals Sachin Tendulkar Virat Kohli: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतकीय पारी खेली है। 13 पारियों के बाद उन्होंने रेड बॉल फॉर्मेट में फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। गिल की टेस्ट क्रिकेट में यह तीसरी सेंचुरी है। वहीं नंबर तीन पर उन्होंने खेलते हुए पहली बार शतक लगाया है। इससे पहले गिल ने दो शतक बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग करते हुए लगाए थे। अब गिल ने तीसरा शतक तीसरे नंबर पर खेलते हुए लगाया है। इस शतक के साथ उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की भी एक खास मामले में बराबरी कर ली है।
कोहली-सचिन के बराबर पहुंचे गिल
आपको बता दें शुभमन गिल की उम्र अभी महज 24 वर्ष है और वह 10 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं। गिल ने टेस्ट क्रिकेट में 3, वनडे में 6 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक लगाया है। उन्होंने इसी मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। सचिन और विराट ने भी 24 की उम्र तक ही 10 इंटरनेशल शतक लगा दिए थे।
आज सचिन के नाम 100 शतक का रिकॉर्ड है तो कोहली सबसे ज्यादा 50 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। इससे संकेत साफ हैं कि गिल आने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। उन्हें वैसे भी टीम इंडिया का भविष्य कहा जाता है।
जाते-जाते बची शुभमन गिल की जगह
शुभमन गिल ने इससे पहले पिछली 12 पारियों से एक भी फिफ्टी तक का स्कोर नहीं बनाया था। उन्होंने अब शतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि विशाखापट्टनम टेस्ट उनके लिए आखिरी मौका हो सकता था। लगातार वह फ्लॉप हो रहे थे और टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर विश्वास जता रहा था। अब गिल ने इस विश्वास को जीता और खुद को साबित किया। इससे यह साफ हो गया कि उनकी जगह जाती-जाती बच गई और यह साफ हो गया कि वह राजकोट टेस्ट भी जरूर खेलेंगे अगर फिट रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli IND vs ENG: क्या विराट कोहली ने छोड़ी पूरी टेस्ट सीरीज? टीम इंडिया के ऐलान पर क्यों फंसा पेंच
यह भी पढ़ें- Joe Root Injury, IND vs ENG: टेस्ट मैच के बीच इंग्लैंड को लगा झटका, जो रूट उंगली में चोट के बाद गए बाहर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
12 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
27 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines