IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया। सीरीज में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी और ओपनर शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। गिल ने सीरीज में 360 रन बनाए और बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की। गिल को इसी प्रदर्शन का फायदा आईसीसी की रैंकिंग में मिला है। गिल अब इसमें छठे स्थान पर आ गए हैं।
ICC ODI Rankings: टॉप 10 में पहुंचे शुभमन गिल
भारतीय टीम के सबसे युवा दोहरा शतकधारी शुभमन गिल लगातार नई नई उंचाई हासिल करते जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को आईसीसी द्वारा जारी की गई वनडे की रैंकिंग में उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की। दरअसल वे वनडे में बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में पहुंच गए हैं। गिल की इस सीरीज के पहले 26वीं रैंकिंग थी लेकिन अब वे छठे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस प्रकार उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। गिल फिलहाल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रैंकिंग वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस लिस्ट में कोहली उनसे ठीक पीछे सांतवे नंबर पर हैं।
शुभमन गिल ने मैच के बाद कही थी ये बात
वनडे क्रिकेट में लगातार खतरनाक प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले शुभमन गिल का मैच के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने इंटरव्यू लिया। इसमें कोच ने शुभमन गिल से कहा कि “पिछले एक या दो महीने से आप जिस फॉर्म में हैं, उससे आपके पिता को अब आप पर गर्व होना चाहिए।” तो इसपर गिल ने जवाब दिया, “वह बहुत खुश नहीं होंगे क्योंकि वह चाहते थे कि मैं आज फिर से फॉर्म ले जाऊं और उन बड़ी संख्याओं में नकदी करूं।”
संबंधित खबरें
पाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
38 secs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
43 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines