Shubman Gill record most sixes 2023: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को मुरीद बना रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले गिल दूसरे वनडे में भी बेहतरीन लय में नजर आए और छक्कों की झड़ी लगा दी। गिल ने मैच में अभी तक दो गगनचुंबी सिक्स मार दिए हैं और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को पछाड़ा
दरअसल ये साल भारतीय टीम के प्रिंस गिल का रहा है। वे पहले से ही भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं वहीं अब छक्कों के मामले में भी उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल गिल भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा सिक्सर जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उनके अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 44 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में गिल ने रोहित को पछाड़ दिया है। जिनके 43 सिक्स हैं।
अय्यर-गिल ने पारी को संभाला
वहीं अगर इंदौर में खेले जा रहे मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया। टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ हेजलवुड के शिकार बने। हालांकि बाद में टीम ने दमदार वापसी की और अय्यर और गिल ने पारी को संभाला। ये दोनों खिलाड़ी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और कंगारुओं की कुटाई भी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
3 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
8 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
9 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
11 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines