Shubman Gill and Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 से फेमस हुई शहनाज गिल आज के समय बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं. फैंस अक्सर उनको लेकर सवाल पूछते रहते हैं कि क्या वो और भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भाई-बहन हैं. सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शहनाज ने अब इस सवाल का जवाब अपने एक पॉडकास्ट के जरिए दिया है. उनका जवाब सुनकर फैंस पहले से ज्यादा कन्फ्यूज हो गए हैं.
क्या भाई-बहन हैं शहनाज और शुभमन गिल?
शुभमन गिल और शहनाज गिल के बारे में अक्सर बात होती रहती है. जिसके बारे में जब उनसे रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वो मेरा भाई होगा. वो शायद उधर से होगा हमारी तरफ से, अमृतसर की तरफ से. तो जब वो ट्रेंड करता है, तो मेरा ट्रेंड भी बीच में चल जाता है. ये सच है, भाई-बहन का कोई कनेक्शन तो होगा ही. मैंने खुद से पूछा, और मुझे यही जवाब मिला कि हम एक ही टीम से हैं…तो हां, जरूर कोई न कोई संबंध होगा. यह अच्छी बात है. वह अच्छा खेल रहा है. हाँ, और वह बहुत प्यारा है.’
इस जवाब को सुनकर अब फैंस पहले से ज्यादा कन्फ्यूज हो गए हैं. शहनाज गिल और शुभमन असल में भाई-बहन नहीं है. शहनाज चंडीगढ़ की है, वहीं शुभमन गिल पंजाब की फाजिल्का जिले के हैं. शुभमन की बहन का नाम शहनील गिल है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बदल सकता है RCB का होम ग्राउंड? इस स्टेडियम ने किंग कोहली की टीम को दिया ऑफर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तैयारी में हैं गिल
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. जिसकी शुरुआत 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में ही शुभमन गिल की टीम ने 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती है. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी गिल अपनी टीम से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को इस सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करनी होगी. गिल को इस सीरीज में बल्ले से भी तहलका मचाना होगा.
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने चुनी वर्ल्ड की बेस्ट T20 प्लेइंग 11, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह, सिर्फ इन 2 पाकिस्तानियों को चुना
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines