सचिन-गिल के बाद इरफान पठान ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान, सरकार से की खास अपील

Irfan Pathan: दिल्ली के जंतर-मंतर में शुरू हुआ आंदोलन अब पूरे देश में फैल रहा है. अलग-अलग शहरों में अब छात्र नीट के पेपर लीक के खिलाफ सामने आ रहे हैं. जिसके कारण ही अब भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज भी इस मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

irfan pathan on cjp protest

Pic Credit- AI Generated

Irfan Pathan: दिल्ली में सीजेपी लंबे समय से नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. हालांकि 20 जुलाई से ये आंदोलन और भी बड़ा हो गया है. अब देश के कई हिस्सों में इस आंदोलन को सपोर्ट मिल रहा है. जिसके कारण ही भारतीय क्रिकेटर भी इस आंदोलन पर बोल रहे हैं. 22 जुलाई को युवराज सिंह ने इसकी शुरुआत की. जिसके बाद सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल ने भी इस मुद्दे पर बोला था. अब इरफान पठान ने भी जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में छात्रों का साथ दिया है.

विज्ञापन

छात्रों के समर्थन में बोले इरफान पठान 

आंदोलन कर रहे सभी छात्र भारतीय खिलाड़ियों की चुप्पी पर बोल रहे थे. अब युवराज सिंह,  सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल ने छात्रों के पक्ष में अपनी बात रखी है. इस लिस्ट में अब इरफान पठान का नाम भी शामिल हो गया है. पठान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हर छात्र बेहतर भविष्य के लिए सालों तक कड़ी मेहनत करता है और इस दौरान उनके परिवार भी कई तरह के त्याग करते हैं. किसी भी पेपर लीक को उस उम्मीद को छीनने की इजाजत कभी नहीं दी जानी चाहिए. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश और अधिकारी यह पक्का करेंगे कि उन सभी को सही मौका मिले. मुझे यह भी उम्मीद है कि ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे. हमारे छात्र ही हमारा भविष्य हैं, उनके सपनों की रक्षा करें.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले भारतीय कप्तान शुभमन गिल? जानें छात्रों से क्या कहा

सोशल मीडिया पर खुलकर बोलते हैं इरफान पठान 

ये पहला मौका नहीं है, जब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने किसी मुद्दे पर अपनी राय रखी है. इससे पहले भी वो कई मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही इस विषय में उनके पोस्ट का इंतजार सभी फैंस कर रहे हैं. आने वाले दिनों में कई और खिलाड़ी भी खुलकर छात्रों का साथ समर्थन दे सकते हैं. हालांकि पिछले 3 दिनों से आंदोलन हिंसक होता जा रहा है, जिसके कारण भी दिल्ली में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ