नई दिल्ली. भारतीय टीम को हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कंगारू टीम के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय फैंस काफी निराश नजर आए। फैंस ही नहीं देश के नेता से लेकर अभिनेता तक भी इस हार को पचा नहीं पाए। फाइनल मुकाबले में शिकस्त मिलने के बाद मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी निराशा जाहिर की है।
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की हार से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी काफी आहत नजर आईं। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘ऑस्ट्रेलिया को छठवीं बार वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई। बड़े मंच पर उन्होंने महत्वपूर्ण दिन अपना सबसे अच्छा क्रिकेट खेला है।’
यह भी पढ़ें- विराट की वनडे रैकिंग में जबर्दस्त उछाल, नंबर-1 के करीब पहुंचे किंग कोहली
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं खिलाड़ियों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों के दर्द की कल्पना कर सकती हूं कि उनेक ऊपर क्या गुजर रही होगी। हार खेल का हिस्सा है, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि इस इकाई ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।’
यही नहीं फाइनल मुकाबले में मिली हार के दर्द से अबतक युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी बाहर नहीं निकल सके हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले के एक दिन बाद टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘लगभग 16 घंटे बीत गए हैं, लेकिन अभी भी उतना ही दर्द हो रहा है जितना पिछली रात हुआ था। कभी-कभी अपना सब कुछ दे देना पर्याप्त नहीं होता है।’
उन्होंने आगे लिखा है, ‘हम अपने अंतिम लक्ष्य से पीछे रह गए लेकिन इस यात्रा में हर कदम पर हमारी टीम की भावना और समर्पण प्रमाण रहा है। हमारे अविश्वसनीय प्रशंसकों के लिए, हमारे उतार-चढ़ाव में आपका अटूट समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह अंत नहीं है, यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक हम जीत नहीं जाते। जय हिन्द।’
बता दें सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ही सेलिब्रिटी ने यह कभी स्वीकार नहीं किया है कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मैच के दौरान कई बार सारा को शुभमन का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया है। वर्ल्ड कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच के दौरान जब शुभमन आउट हो गए थे तो उन्हें दर्शकदीर्घा में काफी परेशान देखा गया था।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
3 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines