Sheyas Iyer Training: श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कैच पकड़ते हुए चोट लग गई थी. इसी वजह से वो तुरंत मैदान से बाहर चले गए और बाद में पता चला कि उन्हें स्प्लीन इंजरी है. इसी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हो गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अय्यर का सिलेक्शन नहीं हुआ है और कुछ महीनों तक उनके बाहर रहने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, अय्यर का इरादा बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. वो जल्द से जल्द वापसी करने के मूड में हैं.
श्रेयस अय्यर ने शुरू की ट्रेनिंग
कुछ समय पहले खबर आई थी कि श्रेयस अय्यर शायद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करते हुए नजर आ सकते हैं और IPL के शुरुआती मैचों से भी वो दूर रह सकते हैं. लग रहा था कि तिल्ली में चोट लगने के बाद अय्यर कुछ महीनों तक बाहर रहेंगे. हालांकि, अय्यर की नजर जल्द से जल्द वापसी करने पर है.
उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वो जिम में साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. अय्यर फिट रहने और जल्द से जल्द वापसी करने की कोशिश में दिख रहे हैं. इस तरह से अगर श्रेयस ट्रेनिंग करते रहे, तो उम्मीद से पहले उनकी वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- जब मोहम्मद सिराज के जज्बे पर पिघल गया था Dharmendra का दिल, पिता की याद में छलक गई थीं ‘ही-मैन’ की आंखें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कौन लेगा अय्यर की जगह?
श्रेयस अय्यर वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं और नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं. वो टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन अभी चोटिल होने के कारण उन्हें मजबूरन एक्शन से बाहर रहना पड़ रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वो उपलब्ध नहीं हैं.
उनकी जगह नंबर 4 पर टीम में वापसी करने वाले ऋषभ पंत खेल सकते हैं. पंत के अलावा तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और नीतीश कुमार रेड्डी भी अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. अगर अय्यर की रिकवरी सही होती है, तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वापस आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘रोते-रोते तबीयत…’, स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल क्यों हुए अस्पताल में भर्ती? मां ने बताई वजह
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
58 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines