Shreyas Iyer Returns Ranji Trophy: अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इससे पहले श्रेयस अय्यर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम में शामिल किया था। यहां खेली गई टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसके बाद अब श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी में लौट आए हैं। अब रणजी ट्रॉफी में मुंबई का अगला मैच आंध्र प्रदेश के साथ होगा। इस मैच में श्रेयस अय्यर मुंबई की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।
श्रेयस के लिए रणजी ट्रॉफी अहम
भारतीय टीम 11 जनवरी से अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। यहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर श्रेयस अय्यर के लिए रणजी ट्रॉफी बेहद अहम है। अगर इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में जगह बनानी है तो उनको रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करना होगा। अब श्रेयस अय्यर अपनी तैयारियों को और ज्यादा बेहतर करेंगे।
साउथ अफ्रीका में रहे फ्लॉप
साउथ अफ्रीका के साथ भारतीय टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका तो दूसरा मैच भारतीय टीम ने जीता था। जिसके बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टेस्ट सीरीज में श्रेयस अय्यर ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 4 पारियों में महज 41 ही रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 13.67 का रहा। जिसके बाद श्रेयस अय्यर को लगातार टीम में मौका देने को लेकर चयनकर्ताओं पर भी काफी उठे थे।
ये भी पढ़ें:- ‘किसी के जाने से किसी को फर्क नहीं पड़ता,’ हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने पर शमी का तीखा बयान
पंत की वापसी से अय्यर को होगा खतरा
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के लगभग एक साल के बाद अब टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो श्रेयस अय्यर की टेस्ट टीम से छुट्टी हो सकती है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
23 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines